JNU MBA Admissions 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबीवीएसएमई) में प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एमबीए प्रवेश के लिए पंजीकरण 15 मई तक संपन्न होने की उम्मीद है।
एमबीए प्रवेश प्रक्रिया तेज, जुलाई से कक्षाएं शुरू
वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कार्यक्रम के लिए पंजीकरण अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) वाला अगला चरण जल्द ही शुरू होने की संभावना है। पूरी प्रक्रिया मई के अंत तक पूरी हो जाएगी और कक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी। चयन मानदंड के अनुसार, प्रवेश उम्मीदवार के सीएटी स्कोर (70 प्रतिशत), समूह चर्चा (10 प्रतिशत) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (20 प्रतिशत) के आधार पर होगा।
Also Read: बिहार में आज होगा कैबिनेट का विस्तार, PM मोदी होंगे शामिल, BJP और JDU में रहेगा 50-50 का फॉर्मूला!


Download Android App
Download iOS App




