Bihar Cabinet Expansion Today: बिहार की सियासत के लिए आज अहम दिन है जहां बिहार कैबिनेट के विस्तार के लिए तैयारियां पूरी हो गई है और दोपहर 12 बजे सामारोह का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि बिहार मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और NDA के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
Bihar Cabinet Expansion Today: कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे

आज गांधी मैदान में 12 बजे मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार के अवसर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
सम्राट की सेना से 31 नए मंत्री!
आज मंत्रीमंडल के विस्तार में माना जा रहा है कि सम्राट की सेना से 31 नए मंत्री शपथ ले सकते है। साथ ही निशांत के मंत्री बनने की भी चर्चा तेज हो गई है। मंत्रियों को शपथ लेने से पहले कॉल आने लग गए है और बताया जा रहा है कि बीजेपी से नीतीश मिश्रा, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, मिथिलेश तिवारी,लखेंद्र पासवान और संजय सिंह का नाम शामिल है।
Bihar Cabinet Expansion: बिहार में NDA की शानदार जीत

यह विस्तार बिहार में NDA की शानदार जीत के कुछ महीनों बाद आया है, जहां गठबंधन ने 243 विधानसभा सीटों में से 202 सीटें जीतीं। 2025 के चुनाव परिणाम ने एनडीए को तीन-चौथाई बहुमत दिलाया, जबकि महागठबंधन को केवल 35 सीटें मिलीं। गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 89 सीटें जीतीं, और जनता दल (यूनाइटेड) ने 85 सीटें हासिल कीं। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने 19 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (धर्मनिरपेक्ष) ने पांच सीटें और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें जीतीं।


Download Android App
Download iOS App




