Anupama 07 May Spoiler Alert: टीवी सीरियल Anupamaa में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में बा के बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच ऐसा ट्विस्ट आया जिसने पूरे शाह हाउस का माहौल बदल दिया। मोटी बा ने सबके सामने श्रुति की जमकर तारीफ की और इशारों-इशारों में अनुपमा को खरी-खोटी सुना दी। वहीं दूसरी तरफ श्रुति धीरे-धीरे राही के करीब आती नजर आ रही है, जिससे आने वाले एपिसोड में बड़ा तूफान खड़ा हो सकता है।
Anupama 07 May Spoiler Alert: बा के बर्थडे पर मोटी बा ने किया अनुपमा का अपमान

शाह हाउस में बा का जन्मदिन मनाया जा रहा था, तभी कोठारी परिवार वहां पहुंचता है। इसी दौरान राही और अनुपमा की हल्की टक्कर हो जाती है और माहौल थोड़ा असहज बन जाता है। तभी मोटी बा सबके सामने श्रुति आहूजा का परिचय करवाती हैं और बताती हैं कि श्रुति अब प्रेम के कैफे में पैसा लगा रही है।
मोटी बा, श्रुति की तारीफ करते हुए कहती हैं कि हर मां को उससे सीखना चाहिए कि बेटी के लिए कैसे जिया जाता है। उनकी बातों से साफ दिखता है कि वह अनुपमा पर निशाना साध रही हैं। अनुपमा भले ही शांत रहती है, लेकिन बा को ये बातें काफी बुरी लगती हैं। इतना ही नहीं, मोटी बा पुरानी इकनोमिक परेशानियों का जिक्र करके बा को भी शर्मिंदा कर देती हैं।
Anupama Latest Promo: श्रुति ने राही के दिल में बोया शक का बीज

दूसरी तरफ श्रुति अब राही के करीब आती दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह धीरे-धीरे राही के मन में अनुपमा के खिलाफ बातें भरने की कोशिश कर रही है। राही भी पहले से अपनी मां को लेकर भावुक और उलझन में है, ऐसे में श्रुति की बातें उसका नजरिया बदल सकती हैं।
प्रोमो में दिखाया गया है कि राही को लगने लगता है कि अनुपमा अब उसकी जगह किसी और को अहमियत दे रही है। वहीं मोटी बा भी इस दूरी को बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। दिग्विजय और प्रेम भी इस पूरे मामले में फंसते नजर आ रहे हैं, जिससे कहानी और ज्यादा इमोशनल होने वाली है।
Anupamaa Today’s Episode: क्या टूट जाएगा अनुपमा और राही का रिश्ता?

शो में लगातार ऐसे सिग्नल मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में अनुपमा और राही के रिश्ते में बड़ी दरार आ सकती है। श्रुति की एंट्री के बाद से ही घर का माहौल बदल चुका है। मोटी बा खुलकर अनुपमा के खिलाफ माहौल बना रही हैं और राही भी धीरे-धीरे उनकी बातों में आती दिख रही है।
हालांकि अनुपमा अभी भी हर सिचुएशन को प्यार और समझदारी से संभालने की कोशिश कर रही है, लेकिन जिस तरह से उसके अपने ही उससे दूर होते जा रहे हैं, उससे फैंस काफी परेशान हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या अनुपमा सच सामने ला पाएगी या फिर श्रुति और मोटी बा की चालें उसके रिश्तों को पूरी तरह तोड़ देंगी।
आने वाले एपिसोड्स में राही और अनुपमा के बीच बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है। श्रुति की बातें राही को पूरी तरह बदल सकती हैं, वहीं प्रेम भी बीच में फंसता नजर आएगा। दूसरी तरफ दिग्विजय पर भी सवाल उठने शुरू हो जाएंगे। अब फैंस को इंतजार है कि अनुपमा कब श्रुति की असली सच्चाई सबके सामने लाएगी।


Download Android App
Download iOS App




