भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यानी आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस बीच सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्र्रता 78 फीसदी दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, अगले चार दिनों में आसमान साफ रहेगा और बाकी दो दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
पराली के धुएं से दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। चिंता की बात यह है कि दिल्ली के दो इलाके ऐसे हैं, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 अंक के पार यानी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। जबकि, 27 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई।सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, राजधानी में पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषकों का स्तर 108 (खराब) और 229 (मध्यम) है, जबकि शहर का समग्र एक्यूआई 259 है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाली दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, दिल्ली-एनसीटी में हवा की गुणवत्ता 28 अक्टूबर को खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीटी में हवा की गुणवत्ता धीरे-धीरे बिगड़ने और 28 अक्टूबर को खराब श्रेणी और 30 अक्टूबर को बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। बाद के 5 दिनों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी और पीएम 2.5 में रहने की संभावना है। बुधवार को पंजाब (279), हरियाणा (93) और उत्तर प्रदेश (58) में पराली जलाने के संकेत मिले हैं।


Download Android App
Download iOS App



