हाजीपुर : ट्रेनों के परिचालन समय में पूर्व मध्य रेल ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए समय पालन के लिए प्राप्त अब तक की रैकिंग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। एक सर्वेक्षण के अनुसार 03 अक्टूबर, 2018 को पूर्व मध्य रेल का समय पालन 83.28 प्रतिशत रहा जो रैंकिंग के दृष्टिकोण से समस्त 17 क्षेत्रीय रेलों में छठा स्थान है। जबकि समस्त क्षेत्रीय रेलों में 7वें स्थान पर रहते हुए चालू वित्त वर्ष के अप्रैल माह से अब तक का समय पालन लगभग 80 प्रतिशत रहा। इस प्रकार 100 में 80 ट्रेनों का परिचालन अपने नियत समय पर किया गया।
पूर्व मध्य रेल इस दिशा में प्रयासरत है कि शत-प्रतिशत ट्रेनों का परिचालन नियत समय पर हो सके। 03 अक्टूबर को किए गए सर्वेक्षण के अनुसार समय पालन में पूर्व मध्य रेल ने समस्त 17 क्षेत्रीय रेलों में छठा स्थान प्राप्त करते हुए मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का समय पालन 83.28 प्रतिशत तक लाने में सफलता प्राप्त की है। इस तिथि को दानापुर मंडल में समय पालन 89.67 प्रतिशत, समस्तीपुर मंडल में 89.15 प्रतिशत, धनबाद मंडल में 87.91 प्रतिशत, सोनपुर मंडल में 86.27 प्रतिशत तथा मुगलसराय मंडल में 85.07 प्रतिशत मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन नियत समय पर किया गया।


Download Android App
Download iOS App



