हरिद्वार : नगर निकाय चुनाव में हरिद्वार शहर में अवैध रूप् से बेची व खरीदी जा रही शराब के खिलाफ पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान दो आरोपियों को कनखल थाने के जगजीतपुर इलाके से गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। जनकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में आगामी नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु निर्धारित किये बिन्दुओ के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कनखल सहित थानाध्यक्ष कनखल के संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान आज सुबह चौकी जगजीतपुर क्षेत्रान्तर्गत वाहनों का चैकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम द्वारा वर्तमान नगर निगम निकाय चुनाव के दृष्टिगत हरिद्वार-लक्सर रोड पर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियो की चैकिंग की जा रही थी, तभी लक्सर की तरफ से आती हुयी एक सफेद रंग की कार को पुलिस द्वारा रोका गया, जिसमें दो युवक सवार थे। इस दौरान कार का तलाशी ली गयी, तो उसमें से 10 पेटी देशी पिकनिक शराब बरामद हुयी। कार में सवार युवकों से अवैध रूप से ले जायी जा रही भारी मात्रा में शराब के सम्बन्ध में पूछा गया तो, दोनों आरोपियों ने बताया कि यह शराब वह नगर निकाय चुनाव के दौरान बेचने के लिये ले जा रहे थे।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आनन्द वैध पुत्र दाताराम निवासी मौहल्ला आचार्यान निकट बाल्मिकी आश्रम कनखल हरिद्वार उम्र 40 वर्ष व सिदार्थ पुत्र पदम निवासी मौहल्ला आचार्यान निकट बाल्मिकी आश्रम कनखल हरिद्वार उम्र 20 वर्ष बताया। पुलिस ने आरोपियों से सम्बन्धित पूछताछ के बाद उनका आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आनन्द वैध के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कनखल में दो मुकदमे कायम हैं, इतना ही नहीं अभियुक्त के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के अन्य थानों में भी अभियोग पंजीकृत है। जिनके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस ने बताया कि 10 पेटी में कुल 480 पब्बे पिकनिक मार्का देशी शराब के थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ओमकान्त भूषण, उपनिरीक्षक संदीप चौहान, कांस्टेबल जसवन्त सिंह, अरविन्द गिल, हरीश पाण्डेय व हसलवीर शामिल थे।
शराब तस्करी में संलिप्त दो भाई पुलिस के शिकंजे में
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



