देहरादून : कांग्रेस ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इस पर कांग्रेस ने सीएम के खिलाफ संबंधित कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। दरअसल, कांग्रेस का आरोप है की मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव प्रचार के दौरान सीएनजी पाइप लाइन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसोनी का कहना है कि ये सरासर आचार संहिता का उल्लंघन है।
प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी ने बताया कि कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के इस घोषणआ पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस की मांग है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने पर जो भी कानूनी धाराएं लागू होती है वो मुख्यमंत्री के खिलाफ भी लागू की जाये। गरिमा का कहना है कि कानून सबके लिए एक जैसा है और ऐसे में प्रदेश के मुखिया ने जब कानून का उल्लंघन किया है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
बता दें कि देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र रावत ने बीजेपी मुख्यालय में राज्य स्थापना दिवस के दिन सीएनजी पाइप लाइन की घोषणा की थी, ये एलान सीएम ने कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान की ज्वॉइनिंग के दौरान किया था।सीएम ने बताया था कि 2 साल के अंदर हरिद्वार से देहरादून के बीच सीएनजी पाइप लाइन बीछ जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



