BRICS Summit 2026 attendees : भारत की राजधानी नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS समिट होने जा रहा है। इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत संभाल रहा है और प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में दुनिया के बड़े व ताकतवर नेताओं का जमावड़ा लगेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स के विस्तार के बाद बने नए मेंबर देशों और पार्टनर देशों के शीर्ष नेताओं का स्वागत करेंगे। दो दिवसीय इस समिट में बहुपक्षवाद, ग्लोबल ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, एनर्जी सिक्योरिटी, फूड सिक्योरिटी और ग्लोबल गवर्नेंस जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। सम्मेलन की शुरुआत शनिवार 12 सितंबर से होगी, जबकि पार्टनर और आउटरीच देश 13 सितंबर को जुड़ेंगे।
दुनिया भर से पहुंच रहे दिग्गज राष्ट्रध्यक्ष
बता दें, ब्रिक्स के 11 पूर्णकालिक सदस्य इस समित में भाग लेंगे। इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों की समिट में भाग लेने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है, जिनमें-
- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग,
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन,
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा,
- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन,
- मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी,
- इथियोपिया के पीएम अबी अहमद,
- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो
- यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शामिल हैं।
- वहीं ब्राजील का प्रतिनिधित्व उनके विदेश मंत्री माउरो विएरा करेंगे।
- शुक्रवार को बिजनेस फोरम से होगी शुरुआत
पीएम मोदी करेंगे संबोधन
शिखर सम्मेलन का मुख्य एजेंडा शनिवार से शुरू होगा, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार 11 सितंबर को पीएम मोदी ‘ब्रिक्स बिजनेस फोरम’ को संबोधित करेंगे। इस बिजनेस समिट में चीन, रूस, ब्राजील, यूएई और अन्य सदस्य देशों के शीर्ष कारोबारी भाग लेंगे।
सत्र की शुरुआत केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के संबोधन से होगी। इसमें मुख्य रूप से एग्रीकल्चर, सप्लाई चेन, डिजिटल इकोनॉमी और आपसी व्यापार बढ़ाने पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद बिजनेस लीडर्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी की उच्चस्तरीय बैठक भी तय है।
पार्टनर देश भी पहुंच रहे
इनके अलावा यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और बेलारूस, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, क्यूबा, नाइजीरिया, उज्बेकिस्तान व युगांडा जैसे आउटरीच देशों के शीर्ष नेता भी दिल्ली पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें – असम और मेघालय में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्रियों ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात


Download Android App
Download iOS App



