दिल्ली-देहरादून जाने वाले विमान के इंजन में खराबी के कारण वापस लौट गई, बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट के सभी यात्री सुरक्षित है। इंडिगो की फ्लाइट ने बुधवार को दिल्ली से उत्तराखंड के देहरादून के लिए उड़ान भरी थी।
बढ़ रहे है विमान में खराबी के मामले
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अभी तक विमान के वापस लौटने के कारणों की पुष्टि नहीं की है, बता दें कि कई महीनों से विमानों में खराबी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी महीने इंडिगो की एक और फ्लाइट की उड़ान भरने के कुछ देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, ये घटना बीती 10 जून की है जब दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के विमान के इंजन में खराबी आ गई थी और फिर इसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी।


Download Android App
Download iOS App



