इंद्राणी ने कोर्ट से पूछा – क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?

Summary :

इंद्राणी ने कहा, मैं दोषी साबित होने तक निर्दोष हूं। मैंने कोई अपराध किये बिना जेल में तीन साल गुजारे हैं। इसका मेरे स्वास्थ्य पर असर पड़ा है।

शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने मंगलवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एक विशेष अदालत से पूछा, ”क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?” इंद्राणी ने पिछले सप्ताह विशेष सीबीआई न्यायाधीश जे सी जगदाले के सामने स्वास्थ्य आधार पर नई जमानत याचिका दायर की।

इससे पहले दो मौकों पर उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। सीबीआई की एक दलील पर जवाब देते हुए इंद्राणी ने कहा, ”मैं दोषी साबित होने तक निर्दोष हूं। मैंने कोई अपराध किये बिना जेल में तीन साल गुजारे हैं। इसका मेरे स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?”

उन्होंने अदालत से कहा, ”पिछले तीन सप्ताह में मेरी स्वास्थ्य स्थिति में गंभीर बदलाव आया है। मेरे मस्तिष्क में कई परेशानियां आ गई हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था।” मुखर्जी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया कि मेरे मस्तिष्क में ऐसे बदलाव हुए हैं जो अब ठीक नहीं हो सकते। सीबीआई ने उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए दावा किया कि बाहर उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

इंद्राणी से कनपटी की हड्डी का एचआरसीटी स्कैन कराने को कहा गया

Desk Team