International Youth Day : एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाने दिल्ली में शुरू हुआ विशेष अभियान

Summary :

International Youth Day : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दिल्ली स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बी.एस.ए. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-6, रोहिणी स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। गलत जानकारी और सामाजिक कलंक दूर करना जरूरी अभियान का शुभारंभ डीएसएसीएस के परियोजना निदेशक सम्यक एस. जैन, आईएएस ने किया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र कुमार, निदेशक-प्रधान, डॉ. अक्षय वर्मा, अतिरिक्त परियोजना निदेशक, डीएसएसीएस और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) की राष्ट्रीय सलाहकार (आईईसी) निधि रावत मौजूद रहीं। कार्यक्रम में कॉलेज विद्यार्थियों, गैर…

International Youth Day : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दिल्ली स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बी.एस.ए. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-6, रोहिणी स्थित ऑडिटोरियम में किया गया।

गलत जानकारी और सामाजिक कलंक दूर करना जरूरी

अभियान का शुभारंभ डीएसएसीएस के परियोजना निदेशक सम्यक एस. जैन, आईएएस ने किया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र कुमार, निदेशक-प्रधान, डॉ. अक्षय वर्मा, अतिरिक्त परियोजना निदेशक, डीएसएसीएस और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) की राष्ट्रीय सलाहकार (आईईसी) निधि रावत मौजूद रहीं। कार्यक्रम में कॉलेज विद्यार्थियों, गैर सरकारी संगठनों, सहयोगी संस्थाओं और सामुदायिक प्रतिनिधियों समेत 600 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई। सम्यक एस. जैन ने कहा कि एचआईवी को लेकर फैली गलत जानकारी, मिथकों, सामाजिक कलंक और भेदभाव को दूर करना जरूरी है। लोगों को समय पर जांच और उपचार के लिए जागरूक करने के साथ उन्हें एचआईवी से जुड़े अधिकारों और सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी जानी चाहिए।

दो महीने तक चलेगा अभियान, गांव से अस्पताल तक होंगे कार्यक्रम

डीएसएसीएस का यह अभियान अगले दो महीने तक दिल्ली के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा। इसके तहत गांव स्तर पर जागरूकता बैठकें, लोक प्रस्तुतियां, स्कूल-कॉलेज कार्यक्रम, फ्लैश मॉब, रैलियां, घर-घर अभियान और सरकारी अस्पतालों में जागरूकता व जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं से एचआईवी के प्रति सही जानकारी फैलाने और जागरूकता का संदेश आगे बढ़ाने की अपील की गई।

Sumant Chaudhary