नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का निमंत्रण महज एक मिस्ड कॉल से मिल सकता है। दिल्ली सरकार ने नंबर जारी किया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने वालों को दैनिक आधार पर कार्यक्रमों की जानकारी भेजी जाएगी। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री व कला, साहित्य और भाषा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं लेकिन अधिकतर के बारे में लोगों को पता ही नहीं होता है। ऐसे में लोगों के नवीनतम जानकारी देने के लिए सरकार ने नंबर जारी किया है। दिल्लीवासी 9323300300 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सप्ताहभर की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
सिसोदिया ने कहा कि साहित्य परिषद व अन्य से स्कॉलरशिप भी दिया जाता है। इस नंबर के माध्यम से उन्हें इनकी जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कला व साहित्य विभाग के बहुत से कार्यक्रम होते हैं। पर्यटन विभाग भी अनेक कार्यक्रम करवाता है। बहुत सारे कार्यक्रमों को दिल्ली सरकार सहयोग करती है। लेकिन कई बार ये बात सामने आती है कि लोगों को इन कार्यक्रमों को पता नहीं चल पाता। इसलिए ये मिस्ड कॉल नंबर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही किसी व्यक्ति का इस नंबर पर मिस्ड कॉल आएगा, सरकार के पास उसका नंबर आ जाएगा और उसको अपडेट जाने लगेगी। कार्यक्रमों के अपडेट के अलावा कला, साहित्य, भाषा विभाग से संबंधित स्कॉलरशिप, नुक्कड़ नाटक फेलोशिप इत्यादि की जानकारी भी इस पर नंबर के जरिये जनता को मिल सकेगी।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



