VIDEO : दिल्ली में एक निजी कंपनी पर आईटी का छापा, लॉकर से 61 करोड़ जब्त

Summary :

NULL

नई दिल्ली : मोदी सरकार ने कालाधन के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। जिसके तहत आज दिल्ली की एक निजी कंपनी के लॉकर से 61 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। दिल्ली के डायरेक्टरेट ऑफ इनकम टैक्स ने एक छापेमरी में 20 करोड़ रुपये, सोने के सिक्के और गहने बरामद किए हैं। यह छापा मारा गया था यू ऐंड आई वॉल्ट्स लिमिटेड में। छापेमारी में बरामद की गई रकम एक गुटका कारोबारी व बिल्डर की बताई जा रही है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 61 करोड़ रुपये है। क्लिक कर देखें, छापेमारी में क्या-क्या मिला ।

 

यू ऐंड आई वॉल्ट्स लिमिटेड दिल्ली के साउथ एक्स इलाके में है। छापेमारी बीते हफ्ते से जारी थी। शुरुआत में यहां कैश और 15 करोड़ के सोने के सिक्के बरामद किए गए थे और फिर लॉकरों की भी तलाशी ली गई।

फिलहाल कंपनी को सील कर दिया गया है। 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपयों की नोटबंदी के बाद कालेधन के लिए कई जगह छापेमारी की गई, करोड़ों रुपये जब्त किए गए लेकिन साल 2018 में यह पहली छापेमारी है, जिसमें इतनी बड़ी रकम हाथ लगी है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team