गणतंत्र दिवस पर राजपथ की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के विशेष ‘डॉग स्क्वाड’ के-9 को तैनात किया गया है। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने आज बताया कि बल का के-9 दस्ता दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर इंडिया गेट और राजपथ के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों की कड़ी निगरानी कर रहा है। आईटीबीपी के ये विशेष रूप से प्रशिक्षित श्वान दिल्ली पुलिस के साथ पिछले कई वर्षों से बड़े आयोजनों में सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किये जाते रहे हैं।
इस दस्ते की विश्वसनीयता अद्वितीय रही है और आईटीबीपी दिल्ली पुलिस को कई मौकों पर अपने के-9 डॉग स्क्वाड की सेवाएँ उपलब्ध करवाती रही है। आईटीबीपी सभी केन्द्रीय पुलिस बलों में सबसे ज्यादा के-9 श्वान सेवाएँ प्रदान करने वाला बल है। कई विशेष मौकों जैसे विदेशी राजनयिकों और राष्ट्राध्यक्षों की यात्रा के समय भी इन श्वानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



