जाफराबाद: पतंग का मांझा दो मेट्रो पावर केबल के बीच फंसने से धमाका

Summary :

Jafrabad Blast Metro Power Lines: जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब पतंग का मांझा दो मेट्रो पावर केबल के बीच फंसने से धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। मेट्रो पुलिस के डीसीपी भरत रेड्डी के अनुसार, शाम करीब 6:05 बजे सूचना मिली कि बुराड़ी की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन पर जाफराबाद स्टेशन के पास धमाके जैसी आवाज आई हैं। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। किस कारण से…

Jafrabad Blast Metro Power Lines: जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब पतंग का मांझा दो मेट्रो पावर केबल के बीच फंसने से धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। मेट्रो पुलिस के डीसीपी भरत रेड्डी के अनुसार, शाम करीब 6:05 बजे सूचना मिली कि बुराड़ी की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन पर जाफराबाद स्टेशन के पास धमाके जैसी आवाज आई हैं। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

किस कारण से हुआ धमाका?

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आसपास के कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान पतंग का मांझा मेट्रो की दो पावर केबल के बीच फंस गया, जिससे शॉर्ट सर्किट जैसी स्थिति बनी और हल्का धमाका हुआ। इसके साथ ही केबल में चिंगारी और मामूली आग भी लग गई।

किसी की नुकसान की कोई खबर नहीं

घटना के बाद एहतियातन मेट्रो परिसर को खाली कराया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और मेट्रो सेवाओं को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Shreyasi Singh बिहार CM रेस में आगे, क्या दिल्ली की तरह पार्टी करेगी अचानक ऐलान?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।