नई दिल्ली : राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने साधु-संतों व भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से बातचीत करने के बाद हिन्दू संगठनों की मांग पर उत्तर-पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में नामांकन करने का अपना इरादा त्याग दिया। जिसके बाद उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की प्रतिबद्धता जतायी है। विभिन्न हिन्दू संगठनों व हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं की मांग पर जय भगवान गोयल ने सोमवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में उत्तर-पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र से नामांकन करने की घोषणा की थी।
जिसके बाद मंगलवार सुबह से ही उनके घर व कार्यालय प्रमुख संतों व भाजपा नेताओं ने पहुंचकर उन्हें मनाने की भरपूर कोशिशें की। लेकिन वे क्षेत्र की जनता व बहुसंख्यक हिन्दू समाज के हित में नामांकन करने के लिए अड़े रहे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू के साथ महामण्डलेश्वर स्वामी राघवानंद जी महाराज, मंहत नवल किशोर दास जी महाराज और भाजपा एम.एस.एम.ई के राष्ट्रीय संयोजक रजनीश गोयनका उनके कार्यालय पहुंचे।
करीब एक घंटे की बैठक के बाद गोयल को नामांकन न करने के लिए राजी कर लिया। गोयल ने कहा कि मैं बड़े संतों व भाजपा नेतृत्व की इच्छाओं का सम्मान करता हूं और देशवासियों के हितों को देखते हुए भाजपा व मोदी जी को मजबूत करने के लिए कार्य करुंगा।


Download Android App
Download iOS App



