जावेद अख्तर ने CM केजरीवाल से की मुलाकात, दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की दी बधाई

Summary :

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “आज मेरे आवास पर जावेद अख्तर साहब का स्वागत कर खुशी हुई।”

प्रख्यात लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उनसे भेंट कर जावेद ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर बधाई दी।  केजरीवाल के आवास पर इस दौरान आप नेता संजय सिंह भी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “आज मेरे आवास पर जावेद अख्तर साहब का स्वागत कर खुशी हुई।” पार्टी पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अख्तर ने केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। इससे पहले जावेद अख्तर आप नेता संजय सिंह के आवास पर जाकर उनसे भी मुलाकात की।  बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कुल 70 में से 62 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है।

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के मुद्दे पर बहस की अनुमति न मिलने पर सपा और बसपा ने सदन से किया वॉक आउट

आप पार्टी ने दिल्ली में यह तीसरी बार सत्ता हासिल की है । इससे आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि रविवार को रामलीला मैदान में सुबह दस बजे शुरू होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हों। वहीं केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

Desk Team