दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद को पूर्वोत्तर दिल्ली हिंसा में उसकी कथित भूमिका के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, खालिद को इस साल फरवरी में खजूरी खास हिंसा से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है और अब उसे तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
इससे पहले, एक अदालत ने इस साल फरवरी में दिल्ली के पूर्वोत्तर क्षेत्र में फैली व्यापक हिंसा से संबंधित एक मामले के संबंध में 22 अक्टूबर तक खालिद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
खालिद को कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत 13 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और उस पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों को उकसाकर सांप्रदायिक अशांति फैलाने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप है।


Download Android App
Download iOS App



