दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुटे हैं। वह संगठन की बैठकें लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दे रहे हैं। नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली के त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया।
जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट पर प्रतिबंध मामले में गुलाम नबी आजाद ने SC के आदेश का किया स्वागत
उन्होंने कहा, हम दिल्ली में घर-घर जाकर केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली की जनता के साथ किए गए अन्याय, उनसे बोले गए झूठ तथा सरकार द्वारा किए गए घोटालों का पदार्फाश करेंगे। नड्डा ने कहा कि दिल्ली को विज्ञापन नहीं, विकास चाहिए।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



