अल्मोड़ा : मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए रामपुर तिराहे से 2 अक्टूबर को शुरू हुई न्याय यात्रा आज अल्मोड़ा पहुंची, जहां पर उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठन से जुड़े लोगों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।
शनिवार को मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे आंदोलनकारी जेपी बडोनी के कहा कि उत्तराखण्ड के साथ हुए जघन्य अपमान सहने वालों और शहीदों को अभी तक न्याय नहीं मिला है, साथ ही जिस अवधारणा को लेकर अलग राज्य की मांग की थी। वह अवधारणा आज साकार नहीं हो पाई है, जो लोग राज्य विरोधी थे आज वह राज्य आंदोलनकारी बने हुए हैं। बडोनी का आरोप है कि कई जनपदों में उन बच्चों को आंदोलनकारी घोषित किया हुआ है, जिन्हें अभी ही 18 वर्ष पूरे हुए हैं।
जदयू ने तेजस्वी से पूछा न्याय यात्रा का मकसद , दी सलाह
उन्होंने कहा कि सरकारों द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित करने में भी अनियमितताएं बरती गई है, जबकि, वास्तव में जिन लोगों राज्य के लिए बलिदान दिया वह आज भी उपेक्षित है। उन्होंने बताया कि उनकी यह न्याय यात्रा 2 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर से शुरू होकर मंगलौर, रूड़की, कोटद्वार, सितारगंज, हल्द्वानी होते हुए आज अल्मोड़ा पहुंची है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद पूरे उत्तराखण्ड फिर से राज्य को बचाने के लिए एक नेतृत्व खड़ा करना है।


Download Android App
Download iOS App



