भाजपा ने बुधवार को मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को राज्यसभा (Rajya Sabha) के पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया। सिंधिया बुधवार को ही भाजपा में ही शामिल हुए हैं।
सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ ही 22 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इससे प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है। भाजपा की विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।
BJP में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी अध्यक्ष JP नड्डा ने दिलाई सदस्यता
केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा उम्मीदवार बनाया। भाजपा ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए असम से भुवनेश्वर कालिता को उम्मीदवार बनाया। गौरतलब है कि कालिता भी कुछ महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं।
मध्यप्रदेश सियासी संकट पर बोले शरद पवार, कहा- महाराष्ट्र में मध्य प्रदेश जैसी स्थिति नहीं
भाजपा ने बिहार से विवेक ठाकुर और गुजरात से अभय भारद्वाज एवं रमीलाबेन बारा को उम्मीदवार बनाया। पार्टी ने झारखंड से दीपक प्रकाश, महाराष्ट्र से उदयन राजे भोंसले तथा राजस्थान से राजेन्द्र गहलोत को उम्मीदवार बनाया। भाजपा ने मणिपुर से लिएसेंबा महाराजा को पार्टी उम्मीदवार नामित किया।
गौरतलब है कि राज्यसभा के लिये 26 मार्च को चुनाव होने हैं। भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति ने असम एवं महाराष्ट्र के राज्यसभा चुनाव में एक एक सीट सहयोगी दलों को देने का निर्णय किया है। महाराष्ट्र से आरपीआई (ए) के रामदास आठवले और असम से बीपीएफ के विश्वजीत दैमरी को उम्मीदवार बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



