Thiruvananthapuram: केरल के त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता के मुरलीधरन ( K. Muraleedharan ) की करारी हार के कारण पार्टी की राज्य इकाई में विवाद शुरू हो गया है। बुधवार को उनकी अप्रत्याशित हार के लिए जिला नेतृत्व की आलोचना करते हुए पोस्टर लगाए गए।Highlights:
- कांग्रेस नेता के मुरलीधरन ( K. Muraleedharan ) की करारी हार के कारण पार्टी की राज्य इकाई में विवाद शुरू
- उनकी अप्रत्याशित हार के लिए जिला नेतृत्व की आलोचना करते हुए पोस्टर लगाए गए
- मुरलीधरन तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 3,28,124 वोट मिले
BJP उम्मीदवार सुरेश गोपी ने त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की
मुरलीधरन ( K. Muraleedharan ) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और कुछ समय के लिए सार्वजनिक जीवन से दूर रहेंगे। के सी वेणुगोपाल, शशि थरूर और पी के कुन्हालीकुट्टी सहित यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुरलीधरन से अपील की कि वे इस हार से निराश न हों।
संघ परिवार को Kerala में मौका देने से आक्रोष
मंगलवार को घोषित परिणामों में भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की और भाकपा के सुनील कुमार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मुरलीधरन तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 3,28,124 वोट मिले।भाजपा की जीत से हैरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने जिला पार्टी नेतृत्व की तीखी आलोचना की और केरल में कथित रूप से संघ परिवार की ताकतों के लिए दरवाजे खोलने के लिए उनके इस्तीफे की मांग की।
BJP के Suresh Gopi ने 74,686 मतों के अंतर से जीते
बुधवार को यहां जिला कांग्रेस कमेटी ( DCC ) कार्यालय की दीवारों पर कथित तौर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टर दिखाई दिए। इन पोस्टर में पूर्व सांसद टी एन प्रतापन और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जोस वल्लूर पर हार का आरोप लगाया गया। भाजपा के सुरेश गोपी ने 74,686 मतों के अंतर से जीत हासिल की है और इसके साथ ही पार्टी ने राज्य में अपना खाता खोल लिया है।


Download Android App
Download iOS App



