कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा

Summary :

Kapil Sharma Cafe Firing Case: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा से दिल्ली तक चल रहे बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में बने कैफे पर फायरिंग करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 8 कारतूस और हाई-एंड पीएक्स3 पिस्टल बरामद की है। पुलिस को शक है कि मामले में और कई लोग शामिल हो सकते हैं। Kapil Sharma Firing Incident Arrest: गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े हैं आरोपी के तार बताया जा रहा है कि कनाडा…

Kapil Sharma Cafe Firing Case: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा से दिल्ली तक चल रहे बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में बने कैफे पर फायरिंग करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 8 कारतूस और हाई-एंड पीएक्स3 पिस्टल बरामद की है। पुलिस को शक है कि मामले में और कई लोग शामिल हो सकते हैं।

Kapil Sharma Firing Incident Arrest: गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े हैं आरोपी के तार

बताया जा रहा है कि कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाने के केस में बंधु मान सिंह सेखों ही मुख्य आरोपी था। आरोपी बंधु मान सिंह सेखों के तार गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े हैं और वह जब आखिरी बार भारत आया था, तब उसने गोल्डी बराड़ से संपर्क किया था। आरोपी से लगातार पूछताछ कर अंतरराष्ट्रीय गैंग कनेक्शन खंगालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले को कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के अलावा आर्म्स सप्लाई और टेरर फंडिंग से जोड़कर भी जांच कर रही है।

Kapil Sharma Cafe Firing Case: तीन बार गोलीबारी हुई

Kapil Sharma Cafe Firing Case
Kapil Sharma Cafe Firing Case (Image- Social Media)

इसी साल की शुरुआत में कपिल शर्मा के कनाडा में बने कैफे पर तीन बार फायरिंग हुई थी। कनाडा की पुलिस किसी आरोपी को नहीं पकड़ पाई थी। घटना के बाद देश में कपिल शर्मा की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। तीन बार कैफे पर फायरिंग होने के बाद पहली बार कॉमेडियन ने अपनी फिल्म ‘किस-किस को प्यार करू -2’ के ट्रेलर लॉन्च पर बात की।

Kapil Sharma Cafe Firing Case
Kapil Sharma (Image- Social Media)

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘गोलीबारी की घटना कनाडा के वैंकूवर में हुई थी और मुझे लगता है कि वहां की पुलिस के पास वो पावर नहीं है, जो हमारे देश की पुलिस के पास है। तीन बार गोलीबारी की घटना हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमारी सरकार ने मामले को फेडरल लेवल पर उठाया और कनाडा की संसद तक में इस हमले को लेकर चर्चा हुई।’ उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि जितनी बार मेरे कैफे पर फायरिंग हुई, उतनी ही तगड़ी ओपनिंग हुई।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी शुक्रवार को कर्नाटक और गोवा का करेंगे दौरा, सार्ध पंचशताब्दि महोत्सव में होंगे शामिल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।