दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग, दूसरी मंजिल पर बना स्कैनिंग रूम का सामान खाक, टला बड़ा हादसा

Summary :

Karkardooma Court Fire : दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर ( Karkardooma Court Blaze) में रविवार तड़के अचानक भीषण आग (East Delhi Fire) लग गई। गनीमत रही कि रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से अदालत परिसर खाली था और सिर्फ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ही वहां मौजूद थे। धुआं और लपटें उठती देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आग कोर्ट की दूसरी मंजिल पर स्थित स्कैनिंग रूम में लगी थी, जहां अदालत के पुराने और नए दस्तावेजों को डिजिटल करने का काम किया जाता है। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर…

Karkardooma Court Fire : दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर ( Karkardooma Court Blaze) में रविवार तड़के अचानक भीषण आग (East Delhi Fire) लग गई। गनीमत रही कि रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से अदालत परिसर खाली था और सिर्फ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ही वहां मौजूद थे। धुआं और लपटें उठती देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

आग कोर्ट की दूसरी मंजिल पर स्थित स्कैनिंग रूम में लगी थी, जहां अदालत के पुराने और नए दस्तावेजों को डिजिटल करने का काम किया जाता है। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस हादसे में स्कैनिंग रूम में रखे कई लैपटॉप, स्कैनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए।

Delhi Court Fire : बाल-बाल बचा मुख्य रिकॉर्ड रूम

Karkardooma Court Fire
Karkardooma Court Fire (source : social media)

इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि स्कैनिंग रूम के बिल्कुल बगल में ही कोर्ट का मुख्य रिकॉर्ड रूम था। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे अदालती दस्तावेजों का मुख्य रिकॉर्ड सुरक्षित बच गया। फायर कंट्रोल रूम के मुताबिक, उन्हें रविवार सुबह करीब 5:22 बजे आग लगने की कॉल मिली थी, जिसके बाद तुरंत गाड़ियां रवाना की गईं।

मच सकती थी भगदड़

शाहदरा बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने घटना पर बात करते हुए बताया कि जिस स्कैनिंग रूम में आग लगी, वहां कोर्ट के रिकॉर्ड को डिजिटल फॉर्मेट में बदलने का काम चलता है। उन्होंने कहा कि रविवार की छुट्टी होने के कारण एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। आम दिनों में इस पूरी इमारत और गैलरी में वकीलों, मुवक्किलों और कर्मचारियों की भारी भीड़ होती है।

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट का जताया जा रहा है, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं ताकि हादसे की असली वजह साफ हो सके।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।