कर्नाटक : नहर में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में बच्चों समेत 25 की मौत

Summary :

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस मांडया से पांडवपुरा जा रही थी और नहर में गिरने के बाद पानी में डूब गई। उन्होंने बताया मृतकों में ज्यादातर स्कूल के बच्चे हैं।

कर्नाटक के मांडया जिले में शनिवार को एक बस नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर स्कूली बच्चे हैं। दुर्घटना पांडवपुरा तालुका के कंकणमरदी में दोपहर के आसपास हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुका है और बचाव कार्य जारी है।

Karnataka bus fell into VC canal

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस मांडया से पांडवपुरा जा रही थी और नहर में गिरने के बाद पानी में डूब गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में ज्यादातर स्कूल के बच्चे हैं जो स्कूल से वापस लौट रहे थे। इस बीच, मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस दुर्घटना पर शोक जताया और वे तत्काल दुर्घटनास्थल रवाना हो गए ।

HD Kumaraswamy

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में बताया गया कि कुमारस्वामी ने जिले के प्रभारी मंत्री सी एस पुत्तराजू और जिले के उपायुक्त से इस बारे में बातचीत की और उन्हें तत्काल दुर्घटनास्थल पहुंचने और बचाव कार्यो की निगरानी करने का निर्देश दिया ।

Desk Team