एक बार फिर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर माहौल गर्म है। हजारों की संख्या में शिवसैनिकों का जत्था हवाई मार्ग और रेल, बस से अयोध्या पहुंच रहे है। सभी के जुबां पर सिर्फ एक ही नारा है। राम मंदिर यही बनाएंगे। अयोध्या में होने वाली धर्म संसद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
लखनऊ एयरपोर्ट पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ प्रतिनिधियों से मंत्रणा कर धर्मसभा को सफल बनाने का संदेश दिया। दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को अयोध्या के ताजा घटनाक्रम का संज्ञान लेना चाहिए। अयोध्या में होने वाली धर्म संसद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अयोध्या पहुंचे उद्धव ठाकरे 3 बजे के बाद करेंगे साधु संतों के साथ बैठक शाम को उद्धव सरयू तट पर आरती करेंगे।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या में दो दिन रहेंगे। वह शनिवार को दोपहर दो बजे लक्ष्मण किला पहुंचेंगे। वहां पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि इस बहाने शिवसेना प्रमुख राम मंदिर निर्माण में देरी पर भाजपा को घेर सकते हैं। उद्धव समय-समय पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी निशाने पर लेते रहे हैं। समारोह में अयोध्या के संत-महंत व शीर्ष धर्माचार्य शिवसेना प्रमुख ठाकरे को आशीर्वाद देंगे। कहा जा रहा है कि 25 नवंबर की धर्म संसद में आरएसएस और शिवसैनिक भी शामिल होंगे।
शहर में बढ़ती सक्रियता को लेकर शहर में तनाव का माहौल है। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा किया है। अयोध्या और फैजाबाद में धारा 144 तक लागू कर दी गई है। सिर्फ शिवसैनिक ही नहीं बल्कि साधु संतों का जमावड़ा भी अयोध्या में बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर साधु भी एक सुर से राम मंदिर निर्माण की वकालत करते हुए राम नगरी में पहुंच रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



