दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड मनीषा कोईराला ने किया शेयर, लोगों ने उड़ा दिया इस तरह मजाक

Summary :

हाल ही में बेंगलुरू में दीपिका और रणवीर की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था। इस समारोह में दोनों के परिवारों के सदस्य और बेहद करीबी मित्र शामिल हुए थे।

हाल ही में बेंगलुरू में दीपिका और रणवीर की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था। इस समारोह में दोनों के परिवारों के सदस्य और बेहद करीबी मित्र शामिल हुए थे। रिसेप्शन से दीपवीर की कई सारी फोटोस भी सामने आई। वहीं दीपिका और रणवीर की इन फोटोज को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। बेंगलुरू के रिसेप्शन के बाद अब सभी की नजरें उनके मुंबई रिसेप्शन पर टिकी हुई है।

जोकि की पहले मुंबई  के  ग्रैंड हयात होटल 28 नवंबर को होना था लेकिन किसी वजह से ये रिसेप्शन की डेट को टाल कर 1 दिसबंर कर दी गई है। मुंबई रिसेप्शन में तमाम बॉलीवुड स्टार्स शिरकत करेंगे। इस समारोह की शुरुआत रात 9 बजे से होगी।

ड्रेस कोड के अनुसार सबको ब्लैक टाई पहननी होगी। लेकिन मनीषा कोइरला ने रिसेप्शन की डिटेल्स को पब्लिक कर दिया है। जी हां उन्होंने दीपिका और रणवीर के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।

मनीषा कोइरला ने दीपवीर के रिसेप्शन की डिटेल्स को किया पब्लिक

मनीषा कोईराला ने ट्विटर पर दीपिका और रणवीर के मिले रिसेप्‍शन के कार्ड का फोटो शेयर कर दिया है। बता दें कुछ दिनों पहले मनी‍षा कोईराला ने ”दीपिका-रणवीर को शादी की शुभकामनायें दी थी साथ ही यह भी लिखा था कि वह आउट ऑफ टाउन होने के कारण शादी में शामिल नहीं हो सकी।”

 

इस दौरान एक यूजर ने उनका मजाक उड़ाते हुए लिख दिया कि, जब उन्‍होंने किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को अपनी शादी में बुलाया ही नहीं था तो फिर वो इस बारे में क्‍यों बात कर रही हैं? मनीषा का यूजर का यह अंदाज पसंद नहीं आया और उन्‍होंने दीपिका-रणवीर की ओर से मिले रिसेप्‍शन कार्ड को शेयर करते हुए करारा जवाब दे डाला।

बता दें कि बंगलूरू में हुए रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर का लुक गजब ढा रहा था। सोशल मीडिया पर कई लोगों को यह मानना था कि रणवीर-दीपिका ने विराट-अनुष्का के वेडिंग लुक को कॉपी किया है।

 

Desk Team