‘जातिवादी’ टिप्पणी के लिए सीपी जोशी को नोटिस

Summary :

नाथद्वारा से उम्मीदवार सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती की जाति का जिक्र करते हुए कहा था कि धर्म पर केवल ब्राह्मण ही बात कर सकते हैं।

जयपुर : चुनाव आयोग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी किया है। जोशी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ ‘जातिवादी’ टिप्पणियां की हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने कहा, ”निर्वाचन अधिकारी ने सीपी जोशी को शुक्रवार को नोटिस जारी किया। उनसे रविवार सुबह 11 बजे तक जवाब देने को कहा गया है।” उन्होंने कहा कि जोशी का जवाब मिलने के बाद ही इस मामले में आगे फैसला किया जाएगा।

CP Joshi

दरअसल सीपी जोशी के बयान का जो वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ है वह नाथद्वारा के पास सेमा गांव का है। नाथद्वारा से उम्मीदवार जोशी इसमें प्रधानमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती की जाति का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि धर्म पर केवल ब्राह्मण ही बात कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नसीहत के बाद जोशी ने अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। भाजपा ने इस मामले में उनकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की थी।

राहुल की फटकार के बाद सीपी जोशी ने जताया खेद

Desk Team