Karol Bagh Nnatching Case: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के करोल बाग थाना पुलिस ने लॉ स्टूडेंट से मोबाइल फोन झपटने वाले दो इंटर स्टेट स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद असद (23) और हुजैफा (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए 7 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा कर उन्हें जामा मस्जिद के पास दबोचा। घटना 28 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5:40 बजे की है, जब एनआईएमएस यूनिवर्सिटी, जयपुर के सेकंड ईयर के छात्र से हनुमान मूर्ति, करोल बाग के पास सफेद स्कूटी सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। शिकायत के आधार पर करोल बाग थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। डीसीपी रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को एसएचओ करोल बाग के नेतृत्व में , हेड कांस्टेबल राजा राम, रामेश्वर, कांस्टेबल कमलजीत और मोहित ने पकड़ा है।
लक्ष्मी नगर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
जांच के दौरान पुलिस टीम ने पूसा रोड, पंचकुइयां रोड, डीडीयू मार्ग, आईटीओ और लक्ष्मी नगर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपियों ने बार-बार रास्ता बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी विश्लेषण के जरिए उनकी पहचान कर ली गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात के बाद आरोपी ने कनॉट प्लेस में एक और स्नैचिंग की थी और छीना गया मोबाइल अपने साथी को बेचने के लिए दे दिया था। पुलिस के अनुसार, असद आदतन अपराधी है और उस पर 17 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
Also Read: पूठ खुर्द में महापौर का निरीक्षण, एक हफ्ते में समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम


Download Android App
Download iOS App




