Tamil Nadu Government Formation 2026: तमिलनाडु की सियासत में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। लंबे समय से तमिलनाडु की सियासत में दबदबा रखने वाले द्रमुक और अन्नाद्रमुक को विजय की पार्टी ने पछाड़ दिया। वह पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और राज्य के राजनीतिक समीकरण को हिलाकर रख दिया है। विधानसभा चुनावों में एक्टर विजय की पार्टी TVK, एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अब सब्जी नजर इसपर है कि तमिलनाडु में किसकी सरकार बनेगी और TVK को बहुमत हासिल करने में कौन-सी का सपोर्ट मिलेगी?
Tamil Nadu Government Formation 2026: बहुमत से अभी भी 10 सीटें दूर

दरअसल, इस चुनाव में विजय की TVK ने बड़ी जीत हासिल की, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से थोड़ा पीछे रह गई है। 234 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, जबकि टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। यानी पार्टी बहुमत से अभी भी 10 सीटें दूर है।
विजय को छोड़नी होगी अपनी 1 सीट
इसमें एक और गणित जुड़ता है कि विजय ने दो सीटों (पेरंबूर और तिरुचि ईस्ट) से चुनाव जीता है। नियमों के अनुसार, उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिससे पार्टी की संख्या एक और कम हो जाएगी। इसके अलावा, सरकार बनने पर एक विधायक को स्पीकर बनाया जाएगा। स्पीकर सामान्य स्थिति में मतदान नहीं करता, जिससे सदन में पार्टी की प्रभावी संख्या और घट जाती है।
इन सभी समीकरणों को देखते हुए TVK को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 12 और विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में छोटे दल और गठबंधन अब ‘किंगमेकर’ की भूमिका में आ गए हैं।
Tamil Nadu Assembly Election Results: इन पार्टियों से ले सकते हैं समर्थन
चुनाव परिणामों के अनुसार, DMK गठबंधन को बिखरा हुआ जनादेश मिला है। कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं, जबकि वाम दल सीपीआई और सीपीआई (एम) को 2-2 सीटें मिली हैं। इसके अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और विदुथलाई चिरुथिगल काची जैसे दलों को भी प्रतिनिधित्व मिला है।
वहीं, AIADMK गठबंधन भी सीमित संख्या में सीटें हासिल कर पाया है। इस गठबंधन में शामिल PMK और भाजपा जैसी पार्टियों ने कुछ सीटें जीती हैं। अगर TVK इन दलों में से कुछ का भी समर्थन हासिल कर लेती है, तो वह आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है।
Tamil Nadu Assembly Election Results: क्या कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे विजय?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने TVK के साथ गठबंधन को लेकर संकेत दिए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सियासी दूरियां और द्रमुक के साथ अपने गठबंधन धर्म को नजरअंदाज करते हुए विजय से फोन पर बात की और उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह जीत युवाओं की बढ़ती आवाज को दिखाती है।
राहुल गांधी ने यह भी लिखा कि तमिलनाडु और पुदुचेरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके मेहनत और समर्थन के लिए धन्यवाद। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी इन राज्यों के लोगों की सेवा और सुरक्षा करती रहेगी।
अब सबकी नजर इसपर है कि तमिलनाडु में किसकी सरकार बनेगी और विजय को बहुमत के लिए कौन-कौन सी पार्टियां समर्थन कर सकती हैं।
Also Read: Breaking News: बंगाल में सियासी हलचल तेज, 10 मई से पहले शपथ लेगी नई BJP सरकार


Download Android App
Download iOS App




