बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का भाई, मुखर्जी नगर में युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Summary :

Mukherjee Nagar Murder: नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र में बहन को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। गुस्से में आए नाबालिग भाई ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे कूड़ा खट्टा, मलिकपुर इलाके के पास हुई। मुखर्जी नगर थाना पुलिस को चाकूबाजी की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। तब तक घायल युवक को पीसीआर वैन…

Mukherjee Nagar Murder: नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र में बहन को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। गुस्से में आए नाबालिग भाई ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे कूड़ा खट्टा, मलिकपुर इलाके के पास हुई। मुखर्जी नगर थाना पुलिस को चाकूबाजी की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। तब तक घायल युवक को पीसीआर वैन के जरिए अस्पताल ले जाया जा चुका था। बाद में उसकी पहचान अमन के रूप में हुई, जो संगम पार्क के धोबीघाट इलाके का रहने वाला था।

पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी की गिरफ्तारी

जांच में सामने आया कि अमन अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर काम के सिलसिले में वजीराबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक नाबालिग लड़के ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने अमन को कई बार चाकू मारा और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुलाया। जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी नाबालिग को जल्द ही पकड़ लिया।

हत्या की वजह

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक अमन कथित तौर पर उसकी बहन के बारे में गलत बातें कर रहा था, जिससे वह गुस्से में आ गया और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके। फिलहाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।