Kartavya Bhavan Inaugurates: PM Modi ने किया कर्तव्य भवन का उद्घाटन, जानें कौन-से मंत्रालय होंगे शिफ्ट

Summary :

Kartavya Bhavan Inaugurates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान PM Modi ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ कर्तव्य भवन का निरीक्षण किया। बता दें कि कर्तव्य भवन -03, सेंट्रल विस्टा के बड़ै पैमाने पर परिवर्तन का एक हिस्सा है। इनका उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं सुधार करके बेहतर शासन को सक्षम बनाना है। Kartavya Bhavan Inaugurates कर्तव्य भवन के उद्घाटन के बाद कई पुराने मंत्रालयों के भवन को नए मंत्रालय मिलेंगे बता दें कि कई प्रमुख मंत्रालय 1950 और 1970 के दशक के बीच निर्मित…

Kartavya Bhavan Inaugurates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान PM Modi ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ कर्तव्य भवन का निरीक्षण किया। बता दें कि कर्तव्य भवन -03, सेंट्रल विस्टा के बड़ै पैमाने पर परिवर्तन का एक हिस्सा है। इनका उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं सुधार करके बेहतर शासन को सक्षम बनाना है।

Kartavya Bhavan Inaugurates

कर्तव्य भवन के उद्घाटन के बाद कई पुराने मंत्रालयों के भवन को नए मंत्रालय मिलेंगे बता दें कि कई प्रमुख मंत्रालय 1950 और 1970 के दशक के बीच निर्मित शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन जैसी पुरानी इमारतों से काम करते हैं। यह भवन अब पुराने हो गए हैं। वहीं अब नई सुविधाओं से मरम्मत और रखरखाव की लागत कम होगी, कर्मचारियों के कार्य में सुधार होगा।

इन मंत्रालयों के होंगे कार्यालय

दिल्ली में कई मंत्रालय और विभाग के भवन को अब एक साथ लाने और बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि कर्तव्य भवन 1.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। साथ ही इसमें दो बेसमेंट और सात तल बनाए गए हैं। इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय शिफ्ट होंगे।

आधुनिक डिजाइन से लैस है भवन

Kartavya Bhavan को आधुनिक डिजाइन से लैस किया गया है। बता दें कि इस भवन में 30 प्रतिशत कम ऊर्जा खपत के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही विशेष कांच की खिड़कियाँ लगाई हैं जो भवन को ठंडा रखती हैं और बाहरी शोर को कम करती हैं। इसके साथ ही बिजली बचाने वाली LED लाइटें, ज़रूरत न होने पर लाइट बंद करने वाले सेंसर, बिजली बचाने वाली स्मार्ट लिफ्टें लगाई गई है। यह सभी ऊर्जा बचाने में मदद करेंगी।

ALSO READ: PM मोदी आज करेंगे नए पावर सेंटर ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन, एक ही छत के नीचे होंगे सभी मंत्रालय

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।