Punjab Haryana Weather: बारिश से होगा मौसम सुहाना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Summary :

Punjab Haryana Weather: देशभर के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश हो रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश, भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। आईए विस्तार से जानते है दोनों राज्यों के किन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। Punjab Haryana Weather पंजाब में खरड़, रूपनगर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और नंगल सहित कई इलाकों में हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति…

Punjab Haryana Weather: देशभर के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश हो रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश, भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। आईए विस्तार से जानते है दोनों राज्यों के किन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

Punjab Haryana Weather

Punjab Haryana Weather
Punjab Haryana Weather

पंजाब में खरड़, रूपनगर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और नंगल सहित कई इलाकों में हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज़ हवाएँ चलने के संभावना है। साथ ही राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब के पटियाला, राजपुरा, डेरा बस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, चंडीगढ़, खमाणों, लुधियाना ईस्ट, चमकौर साहिब, समराला, फगवाड़ा, जालंधर-।, नवांशहर, गढ़शंकर, होशियारपुर, दासूया, मुकेरियां, गुरदासपुर और पठानकोट में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

हरियाणा में बारिश की संभावना

पंजाब के साथ ही हरियाणा के जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकुला और कालका जैसे क्षेत्रों में गरज, तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं करनाल, इंद्री, थानेसर, कैथल, नीलोखेड़ी, रादौर, बराड़ा, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका और चंडीगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

IMD Alert

IMD ने बारिश की संभावना के साथ ही राज्यों के लोगों को तेजी से बदलती परिस्थितियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है और बदलते मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े: दिल्ली-NCR, यूपी और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।