दिल्ली-NCR, यूपी और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 6 August: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना ने हालात और बिगाड़ दिए हैं, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में भी मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी है। सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। पूरे देश में उत्तर से दक्षिण तक मॉनसून की मार जारी है। इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज फिर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में बारिश का इंतजार (Aaj Ka Mausam…

Aaj Ka Mausam 6 August: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना ने हालात और बिगाड़ दिए हैं, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में भी मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी है। सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। पूरे देश में उत्तर से दक्षिण तक मॉनसून की मार जारी है। इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज फिर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में बारिश का इंतजार (Aaj Ka Mausam 6 August)

Aaj Ka Mausam 6 August
Aaj Ka Mausam 6 August

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। पिछले कुछ दिनों से यहां के लोग तेज बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने बताया है कि 6 से 8 अगस्त के बीच दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जो गरज के साथ होगी। साथ ही, (Aaj Ka Mausam 6 August) तापमान में गिरावट की संभावना भी जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में जलभराव और बाढ़ का संकट (Aaj Ka Mausam 6 August)

Aaj Ka Mausam 6 August
Aaj Ka Mausam 6 August

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन के लिए परेशानियां खड़ी कर दी हैं। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है, (Aaj Kis Rajya Me Barish) जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। प्रदेश के अनेक जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रयागराज में तो हालात इतने खराब हैं कि कई घर पानी में डूब चुके हैं। हालांकि, (Aaj Ka Mausam 6 August) बारिश से उमस से राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अगस्त के बाद प्रदेश में भारी बारिश की संभावना कम है और तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।

उत्तराखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट(Aaj Ka Mausam 6 August)

Aaj Ka Mausam 6 August
Aaj Ka Mausam 6 August

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में डर का माहौल है, (Aaj Ka Mausam 6 August) वहीं मैदानी इलाकों में नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी समेत छह जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून में भी अलर्ट जारी है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले दिन से बारिश में थोड़ी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही, सेना के कई जवान लापता…देखें Video

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।