Uttarakhand Cloudburst: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही, सेना के कई जवान लापता…देखें Video

Summary :

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव के पास मंगलवार दोपहर बादल फटने से भारी तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा में भारतीय सेना का हर्षिल आर्मी कैंप भी प्रभावित हुआ है और सेना के 7 से 10 जवानों के लापता होने की खबर सामने आई है। #WATCH | Cloudburst triggers flash floods in Uttarkashi, Uttarakhand; dramatic landslide visuals caught on camera. #Viral #Trending #Cloudburst #Uttarkashi pic.twitter.com/DwR6Iaad0d — TIMES NOW (@TimesNow) August 5, 2025 घटना की जानकारी और असर सेना के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर 1:45 बजे धराली गांव के पास हुई, जो कि हर्षिल स्थित भारतीय…

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव के पास मंगलवार दोपहर बादल फटने से भारी तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा में भारतीय सेना का हर्षिल आर्मी कैंप भी प्रभावित हुआ है और सेना के 7 से 10 जवानों के लापता होने की खबर सामने आई है।

घटना की जानकारी और असर

सेना के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर 1:45 बजे धराली गांव के पास हुई, जो कि हर्षिल स्थित भारतीय सेना के कैंप से मात्र 4 किलोमीटर दूर है। बादल फटने के तुरंत बाद इलाके में भारी भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे संचार व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई।

Uttarakhand Cloudburst
Uttarakhand Cloudburst

राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना और प्रशासन

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, सेना ने राहत और बचाव कार्य के लिए 150 जवानों की टुकड़ी को मौके पर रवाना कर दिया। सेना की टीमें स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। सेना के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

Uttarakhand Cloudburst
Uttarakhand Cloudburst

Uttarakhand Cloudburst पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को ‘बेहद दुखद और चिंता का विषय’ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने से भारी क्षति की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।

आपदा प्रबंधन की स्थिति और निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य टीमें राहत और बचाव कार्यों में युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। देहरादून स्थित आपदा कंट्रोल रूम से घटना की मॉनिटरिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जिलास्तरीय आपात नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना करने के निर्देश दिए हैं।

 

प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर

Uttarakhand Cloudburst पर सीएम धामी ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, आवश्यक चिकित्सा एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने और घायलों को बेहतर उपचार देने के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें।

Uttarakhand Cloudburst
Uttarakhand Cloudburst

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रभावितों को हर संभव सहायता तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाए।

 

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Cloudburst Live Updates: उत्तरकाशी में बादल फटने से हड़कंप, मलबे में दबे दर्जनों घर, 50 से ज्यादा लोग लापता

Shera Rajput