Uttarakhand Cloudburst Live Updates: उत्तरकाशी में बादल फटने से हड़कंप, मलबे में दबे दर्जनों घर, 50 से ज्यादा लोग लापता

Summary :

Uttarakhand Cloudburst Live Updates: उत्तरकाशी में बादल फटने से हड़कंप, मलबे में दबे दर्जनों घर, 50 से ज्यादा लोग लापता उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तरकाशी में आज मंगलावार, 5 अगस्त 2025, दोपहर को बादल फटा है, जिसने इलाके में काफी तबाही मचाई है। जानकारी के मुताबिक बादल फटने की घटना उत्तरकाशी के हर्षिल में हुई है। कई दर्जनों घर मलबे में दब गए हैं। 50 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। उत्तरकाशी पुलिस ने कहा, “उत्तरकाशी, हर्षिल क्षेत्र में खीर गाड़ का जलस्तर बढने से धराली में नुकसान होने की सूचना…

Uttarakhand Cloudburst Live Updates: उत्तरकाशी में बादल फटने से हड़कंप, मलबे में दबे दर्जनों घर, 50 से ज्यादा लोग लापता उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तरकाशी में आज मंगलावार, 5 अगस्त 2025, दोपहर को बादल फटा है, जिसने इलाके में काफी तबाही मचाई है। जानकारी के मुताबिक बादल फटने की घटना उत्तरकाशी के हर्षिल में हुई है। कई दर्जनों घर मलबे में दब गए हैं। 50 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है।

अमित शाह ने सीएम धामी से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान पर बात की है। ITBP और NDRF दोनों टीमों को घटनास्थल पर पहुँचने के निर्देश दिए गए हैं।

राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमें

Uttarakhand Cloudburst Live Updates
Uttarakhand Cloudburst Live Updates

उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है। इस घटना के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, हर्षिल के पास स्थित धराली इलाके में मंगलवार सुबह बादल फट गया। इस घटना में एक गांव बह गया और कई निवासी कथित तौर पर लापता हो गए हैं। अचानक जल स्तर बढ़ने के बाद स्थानीय बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना मिली है, जिसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), और भारतीय सेना ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने एक्स के माध्यम से दी जानकारी

chief minister dhami
chief minister dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस संबंध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

उत्तराखंड पुलिस ने दी जानकारी

उत्तराखंड पुलिस ने एक्स पर हादसे की जानकारी देते हुए बताया, “उत्तरकाशी के धराली, खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में नुकसान होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस, फायर, एसडीआरएफ और आर्मी सहित अन्य आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। इस बीच, अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से नदी के किनारों से दूरी बनाए रखने और बच्चों तथा पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 4 अगस्त को उत्तराखंड के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया था। आईएमडी ने उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और चमोली सहित उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

4 लोगों की मौत

Uttarakhand Cloudburst Live Updates
Uttarakhand Cloudburst Live Updates

Uttarakhand Cloudburst Live Updates: डीएम ने बताया कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य के मुताबिक, बादल फटने की दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। करीब 50 लोग लापता हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet Decision: बिहार के शारीरिक शिक्षकों की सैलरी डबल, 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर

 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।