Uttarakhand School Closed: बच्चों की मौज, इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, जानें आज का ताजा अपडेट

Summary :

Uttarakhand School Closed: उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट और मौसम की गंभीर चेतावनी के बाद चार जिलों में स्कूल-आंगनवाड़ी केंद्रों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई जिलों में स्कूलों-आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है। वहीं उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। Uttarakhand School Closed: इन बच्चों की स्कूल बंद मौसम विभाग ने उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा सुनिश्चित…

Uttarakhand School Closed: उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट और मौसम की गंभीर चेतावनी के बाद चार जिलों में स्कूल-आंगनवाड़ी केंद्रों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई जिलों में स्कूलों-आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है। वहीं उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

Uttarakhand School Closed: इन बच्चों की स्कूल बंद

Uttarakhand School Closed
Uttarakhand School Closed

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्रेड 1 से 12 तक के बच्चों के लिए अस्थायी तौर से क्लासेस ससपेंड कर दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं किन-किन जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं.

इन जिलों में School Closed

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चमोली ज़िले के एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मौसम सामान्य होने तक स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने स्कूल अधिकारियों को इस संबंध में अभिभावकों को सूचित करने का निर्देश दिया है। वहीं, हरिद्वार के कई इलाकों में भीषण जलभराव और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। देहरादून जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने की घोषणा की है।

Uttarakhand aaj ka weather देखें ताजा हाल

Uttarakhand School Closed
Uttarakhand School Closed

मौसम विभाग देहरादून ने उत्तरकाशी में 7 अगस्त तक अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जारी किया है। इसके साथ-साथ उपड़ी हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। आज बुधवार, 6 अगस्त 2025 को कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। उत्तरकाशी में बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटों की बात करें तो पहाड़ों से लेकर मैदानों तक पानी काल बनकर बरसा है। मंगलवार को उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना सामने आई। जिसमें कई लोगों की लापता होने की खबर है। कई घर मलबे में दब गए। कइयों की मौत हो गई। हालत अभी भी खराब है। राहत व बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें:Uttarakhand Cloudburst: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही, सेना के कई जवान लापता…देखें Video

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।