नई दिल्ली : भाजपा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी ने सोमवार को कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और ताकत से आम आदमी पार्टी की बौखलाहट आज खुलकर सबके सामने आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और मुझे इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेन्टर में तालीम और तरबियत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया है जिसे लेकर आम आदमी पार्टी इतनी डर गई है कि वह 17 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को रोकने के लिए विपक्ष से मिलकर साजिश रच रही है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुस्लिम समाज को बेहतर शिक्षा कैसे दी जाए, महिलाओं को सशक्त कैसे बनाये जाए जैसे सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होनी है। पिछले पांच वर्षों में तालीम और तरबियत संस्था द्वारा यहां होने वाला यह 36वां कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को रोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी एक सामान्य कार्यक्रम को साम्प्रदायिकता का रंग देकर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, जो कि निंदनीय है।


Download Android App
Download iOS App



