‘पीएसओ’ को लेकर केजरीवाल और गोयल में ट्विटर वार

Summary :

अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर राजनीति हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की तरह ही भाजपा मेरे पीएसओ से ही मेरी हत्या करवाना चाहती है।

नई दिल्ली : पिछले कई दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर राजनीति हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की तरह ही भाजपा मेरे पीएसओ से ही मेरी हत्या करवाना चाहती है। उसके बाद ही इस पर राजनीति शुरू हो गई। भाजपा की ओर से प्रतिपक्ष नेता विजेन्द्र गुप्ता ने इस पर पलटवार किया। इसके बाद इस मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कूद पड़े।

शनिवार से चला यह मामला सोमवार को और गरम हो गया। जब केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली पुलिस को बदनाम करने का आरोप जड़ दिया। उनका आरोप लगाना था कि आप पार्टी भी भाजपा पर हमलावर हो गई। विजय गोयल के ट्वीट पर खुद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि विजय जी, मेरी हत्या पीएसओ नहीं मोदी जी करवाना चाहते हैं। इससे पहले गोयल ने ट्वीट कर कहा था कि अरविंद केजरीवाल जी, मुझे दुःख है अपने पीएसओ पर शक करके आपने पूरी दिल्ली पुलिस को बदनाम कर दिया।

vijay goel

अच्छा होगा अपनी पसंद का पीएसओ ले लो, इसमें कोई मेरी मदद की जरुरत हो तो जरूर बताना। आपकी लंबी आयु की हम कामना करते हैं। गत शनिवार को केजरीवाल ने दावा किया था कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तरह एक दिन उनकी भी हत्या करवा दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा उनकी जान के पीछे पड़ी है और उनका मर्डर किया जा सकता है। उनके इस दावे पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता विजेन्द्र गुप्ता ने एक ट्वीट कर कहा कि चार मई को अरविन्द केजरीवाल ने थप्पड़ कांड से पहले लाइजनिंग ऑफिसर से कहा था कि मेरी गाड़ी से सिक्योरिटी हटा दो।

सीएम का निर्देश रोजनामचे में है, यह खुलासा मैंने किया था, जिसका आप को चुनावी लाभ नही मिल सका। गुप्ता का जवाब दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट द्वारा ही दिया। उन्होंने कहा कि सीएम की हत्या के लिए रची जा रही साजिश में विजेन्द्र गुप्ता शामिल हैं।

Desk Team