नई दिल्ली : आप के उम्मीदवार राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपने लोकसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्ग रूम में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने और स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त करने की मांग की है। अपने पत्र में आये दिन कई राजनीतिक दलों द्वारा ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये जाते रहे हैं।
राघव चड्ढा को भी अपने सूत्रों से पता चला है कि सीरी फोर्ट स्थित जीजाबाई महिला आईटीआई में रखी इन ईवीएम के साथ 21 या 22 मई की रात को छेड़छाड़ की आशंका है। आयोग एक अतिरिक्त पर्यवेक्षक की नियुक्ति करे जो स्ट्रॉन्ग रूम में रखी ईवीएम की देख रेख करे। इसके अलावा स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सीआरपीएफ की अतिरिक्त भी सुरक्षा भी बढ़ायी जाये।
साथ ही जब तक चुनाव परिणाम की घोषणा न हो जाये तब तक स्ट्रॉन्ग रूम में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर पूर्णतया पाबंदी लगायी जाये। रूम में जाने वाले हर व्यक्ति की पहचान भी सुनिश्चित की जाये।


Download Android App
Download iOS App



