पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दुख प्रकट किया है। सीएम और डिप्टी सीएम ने भाजपा नेता के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता अरुण जेटली जी का असामयिक निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
वो एक शानदार कानूनविद् और एक अनुभवी राजनेता थे जो अपने शासन कौशल के लिए जाने जाते हैं, देश उन्हें सदैव याद रखेगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत धक्का लगा। मैं उन्हें कई सालों से जानता था और हमेशा उनमें एक जानकार और कर्मठ इंसान पाया, उनकी याद आएगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।


Download Android App
Download iOS App



