नई दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। खास तौर पर जब वह 1999 से लेकर 2012 तक डीडीसीए अध्यक्ष के तौर पर रहे तो उन्होंने इस दौरान कई क्रिकेटरों के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई थी। जेटली ने एक लंबी राजनीतिक पारी खेली लेकिन वे क्रिकेट से अपने खास लगाव के लिए भी जाने जाते थे। उनकी लेग स्पिन तो कुछ ऐसी होती थी विरोधी टीम के बल्लेबाजों के समझ से परे रहती थी।
इनकी लेग स्पिन के दीवाने सिर्फ उनकी पार्टी में ही नहीं बल्कि कांग्रेसी भी थे। इसलिए तो कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने अरुण को देश का बेहतरीन स्पिनर बताया। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि ‘एक बार मैंने कहा था कि बिशन सिंह बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर और वेंकटराघवन इन चारों को जब मिला दिया जाए तो जेटली के स्तर का स्पिनर बनता है।
दिल्ली क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान
जेटली जितनी राजनीति में पकड़ रखते थे उतना ही उनका योगदान दिल्ली क्रिकेट में भी रहा। अरुण जेटली ने 13 साल दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर काम किया। साल 1999 से लेकर 2012 तक जेटली ने डीडीसीए के अध्यक्ष के तौर पर काम किया। भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों को जेटली ने सराहा और उनको वर्ल्ड क्रिकेट में पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।


Download Android App
Download iOS App



