नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के पक्ष में गुरुवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आप के पक्ष में वोट करने की अपील की। साथ ही कहा कि आप सरकार ने दिल्ली के विकास के लिए जितने काम किए हैं, उतना काम तो भाजपा कांग्रेस भी नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि यदि सातों सीटों पर आप के प्रत्याशी जीतते हैं तो दिल्ली के काम तेजी से होंगे।
रोड शो के दौरान उन्होंने कई जगहों पर लोगों से सीधे संवाद भी किया। बता दें कि शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार से, शनिवार को साउथ दिल्ली के अंबेडकर नगर से, 5 मई को पश्चिम दिल्ली के द्वारका से, 6 मई को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुंडका से व 8 मई को नई दिल्ली के मोती नगर से रोड शो की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा केजरीवाल सुबह यात्राओं के माध्यम से जनता से संवाद भी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



