जामिया मिलिया इस्लामिया के प्राध्यापकों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे इस विश्वविद्यालय में एक ऐसा अस्पताल खोलने की मांग की है जिसे भविष्य में मेडिकल कॉलेज में तब्दील किया जा सके।
जामिया टीचर्स ऐसोसिएशन ने शनिवार को लिखे इस पत्र में कहा, ‘‘हमने पाया कि हमारे तीन समकालीन विश्वविद्यालय यथा दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सफलतापूर्वक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज चला रहे हैं।
केजरीवाल से जामिया में अस्पताल खोलने की मांग
हमारा अनुरोध है कि जामिया मिलिया इस्लामिया में 500 बिस्तरों वाला एक नया अस्पताल बनाया जाए जिसे आने वाले वक्त में एक मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करना मुमकिन हो।’’
इसमें आगे कहा गया है कि यह विश्वविद्यालय घनी आबादी वाले इलाके में बना है और यहां की 90 फीसदी से अधिक की आबादी मुसलमानों की है। इनमें से अधिकतर हाशिए की जिंदगी जीते हैं और उन्हें गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की सख्त आवश्यकता है।


Download Android App
Download iOS App



