सांसद मीनाक्षी लेखी ने सीआर पार्क जे-ब्लॉक के अंबेडकर पार्क में छठ घाट को लेकर हुए विवाद की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली नगर निगम छठ घाटों को बनाने का काम करती है, जिससे छठ का व्रत रखने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। भाजपा छठ घाटों को हमेशा बनाने का काम करती है, रोकने का नहीं। लेखी ने कहा कि मुझे आशंका है कि आम आदमी पार्टी के लोग दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में भी छठ घाटों को लेकर विवाद पैदा कर सकते हैं, जिससे छठ मईया के पवित्र त्यौहार पर दिल्ली का माहौल बिगड़ सकता है।
मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अंबेडकर पार्क में बनाए जाने वाले छट घाट का विरोध क्षेत्रीय लोग कर रहे हैं। जे-ब्लॉक की आरडब्ल्यूए से एनओसी लेकर आने के बाद यहां पर छट घाट बनाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी, लेकिन नफरत की राजनीति करने वाले आम आदमी पार्टी के लोग छठ मईया के पवित्र व्रत के ऊपर भी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं जिसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जिस अंबेडकर पार्क को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विवाद पैदा कर रहे हैं। वहां से मात्र 100 मीटर की दूरी पर छट घाट है, जिसमें सालों से लोग छठ मईया की पूजा करते आ रहे हैं लेकिन विधायक सौरभ भारद्वाज अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को देखते हुए क्षेत्र का सौहार्द पूर्ण माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



