दिल्ली प्रदेेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अरबन नक्सलाइट कहा है। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई बदसलूकी मामले को लेकर भाजपा ने मनोज तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस बैरीकेड को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिस को उन पर बल प्रयोग करना पड़ा। साथ ही प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया।
इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि सोमवार रात मुख्य सचिव के साथ हुई हिंसक घटना पूरी तरह 30 जनवरी को भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर हुई अभद्रता की पुनरावृत्ति है। तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आप cद्वारा की गई मारपीट की घटना केजरीवाल सरकार एवं दल की अराजक प्रवृत्ति का परिणाम है। इससे पूर्व केजरीवाल दल विधानसभा में विपक्ष के साथ एवं अन्य सचिवालय में कई अधिकारियों के साथ भी हिंसक व्यवहार कर चुका है। पूर्व में अनेक अधिकारियों ने दुर्व्यवहार की शिकायतें दर्ज कराई हैं।
उन्होंने कहा कि राजधानी में सरकार और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच इस प्रकार का टकराव अभूतपूर्व है और मुख्यमंत्री की इस पर लगातार चुप्पी उनकी मुख्य सचिव से हुई अभद्रता में संलिप्तता का प्रमाण है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल का अरबन नक्सलाइट चेहरा सभी के सामने है। वहीं नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में यह घटना काले अक्षरों में लिखी जाएगी। यह घटना भारतीय लोकतंत्र पर एक बदनुमा दाग है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



