दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि दिल्ली सरकार अंतिम छोर तक सम्पर्क की दिक्कत को दूर करने के लिए जल्द ही ई-स्कूटर सेवा शुरू करेगी। केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ये स्कूटर खुद से चलाने वाले होंगे और एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर तक चलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना शुरुआत में द्वारका में शुरू की जाएगी, जहां कोई मेट्रो स्टेशन या बस स्टॉप नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बाद, अधिक भीड़ वाले अन्य स्थानों की पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुधार किया है और अधिक बसें शामिल की हैं और अब इस ई-स्कूटर सुविधा के साथ हम अंतिम छोर तक सम्पर्क की दिक्कत का समाधान करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



