दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह पर अराजकता पैदा करने और लोगों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया।
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि अमित शाह सक्रिय रूप से लोगों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। अराजकता पैदा कर रहे हैं। उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय संज्ञान लेगा।’
बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री बिजली एक्ट में संशोधन पर PM मोदी से मिलें : केजरीवाल
केजरीवाल ने यह प्रतिक्रिया अमित शाह के उस बयान पर दी है, जिसमें शाह ने कहा है कि सर्वोच्च न्ययालय को ऐसे फैसले नहीं देने चाहिए, जिसे लेकर लोगों की धार्मिक आस्था में टकराव हो और उसे जमीन पर लागू नहीं किया जा सके।
कन्नूर में शाह ने कहा कि भाजपा अय्यप्पा के भक्तों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करेगी। अगर केरल सरकार सबरीमाला मंदिर की परंपरा को बलपूर्वक बदलने की कोशिश करती है तो हम सरकार को उखाड़ फेंकने से गुरेज नहीं करेंगे।’


Download Android App
Download iOS App



