दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 जून को राज्य से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए लग्जरी वाल्वो बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। केजरीवाल इन बसों को जालंधर से रवाना करेंगे।
आप सरकार ने राज्य में मादक पदार्थों की आपूर्ति खत्म करने के लिए कई कदम उठाए
आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह काग ने शनिवार को बताया कि आप सरकार ने राज्य में शराब, रेत माफिया और मादक पदार्थों की आपूर्ति को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए हैं।काग ने कहा, ‘‘अब परिवहन माफिया भी अतीत की बात हो जाएगी क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान 15 जून को वाल्वो बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।’’ मुख्यमंत्री मान ने शुक्रवार को पंजाब से दिल्ली हवाई अड्डे तक लग्जरी बसों के परिचालन की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



