वरिष्ठ पत्रकार अशोक पहलवान का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार थे। पहलवान के करीबी लोगों ने उनके निधन की जानकारी दी। वह गांदेरबल जिले में शादीपोरा-मानसबल इलाके के रहने वाले एक कश्मीरी पंडित परिवार से थे। उनके परिवार में एक भाई है।
पहलवान ने 1980 के दशक के अंत में ‘हिंद समाचार’ के लिए रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता के अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 1990 में कश्मीर में आतंकवाद बढ़ने के कारण जम्मू आ गए और उन्होंने रॉयटर्स और वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए काम किया। उनके करीबी लोगों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



